ब्रेकिंग न्यूज

अलीगंज अग्निकांड: 15 छात्रों की मौत के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 4 अधिकारी निलंबित, बिल्डिंग मालिक समेत कई गिरफ्तार


राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र के पुरनिया इलाके में हुए भीषण और हृदयविदारक कोचिंग सेंटर अग्निकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 15 छात्र-छात्राओं की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद सख्त रुख अपनाया है। शासन स्तर पर हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद प्रशासनिक और विभागीय लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट संदेश दिया है कि मासूम बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वालों और अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस भवन में कोचिंग सेंटर संचालित हो रहा था।वहां फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे और कई नियमों की अनदेखी की गई थी।हादसे की गंभीरता और शुरुआती जांच रिपोर्ट में मिली तकनीकी एवं प्रशासनिक खामियों को देखते हुए मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। इन अधिकारियों पर अवैध रूप से संचालित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने के आरोप हैं।उत्तर प्रदेश पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए भवन मालिक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।रामकृष्ण उपाध्याय (43 )पता: एमएम-232, सेक्टर-डी, अलीगंज, शिव मंदिर के पास, लखनऊ।वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला (62 )पिता: रामेश्वर प्रसाद शुक्लापता: 536/265A, मड़ेयगंज, बड़ा दुर्गा मंदिर के पास, सीतापुर रोड, लखनऊ।तुषॉक कृष्णा जायसवाल (31 )पिता: स्व. कृष्ण कुमार जायसवाल पता: 441 आरएन/69/3, नीलकंठ हॉस्पिटल लेन, बालागंज, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ।पुलिस के अनुसार आरोपी भवन मालिक ने नियमों की अनदेखी करते हुए बिना फायर एनओसी और स्वीकृत मानचित्र के विपरीत रिहायशी क्षेत्र में तीन मंजिला भवन का निर्माण कराया था, जहां कोचिंग सेंटर संचालित किया जा रहा था।थाना अलीगंज में 22 जून 2026 को हुई आगजनी की घटना के संबंध में मुकदमा संख्या 115/2026 दर्ज किया गया है।आरोपियों के विरुद्ध निम्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

धारा 110 बीएनएस,धारा 105 बीएनएस,धारा 125 बीएनएस,धारा 3(5) बीएनएस,उत्तर प्रदेश अग्निशमन सेवा अधिनियम की धारा 6/10 पुलिस ने छह नामजद आरोपियों एवं अन्य जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसआईटी करेगी गहन जांच

घटना की निष्पक्ष और विस्तृत जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाएगी और यह पता लगाएगी कि हादसे के लिए कौन-कौन जिम्मेदार हैं।

अवैध इमारत पर चल सकता है बुलडोजर

सूत्रों के अनुसार अग्निकांड वाली इमारत के निर्माण में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जांच में यदि भवन अवैध पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई के तहत इमारत पर बुलडोजर कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशासन इस संबंध में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रहा है।

प्रदेशभर में मची हलचल

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे प्रदेश में कोचिंग सेंटरों, स्कूलों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में फायर सेफ्टी मानकों की जांच तेज कर दी गई है। शासन ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस हादसे के दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं