सुल्तानपुर बाबा श्रवण दास कुटी के सौंदर्यीकरण का शिलान्यास, 1.05 करोड़ की परियोजना से बदलेगी तस्वीर
सुल्तानपुर कुड़वार विकास खंड के नीरसहिया गांव में आदि गंगा गोमती नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध बाबा श्रवण दास कुटी के सौंदर्यीकरण कार्य का मंगलवार को विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। पर्यटन विभाग द्वारा लगभग 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से कराई जाने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से किया।
परियोजना के तहत श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कुटी परिसर में टीन शेड, टॉयलेट ब्लॉक, बेंच, वाटर कूलर, सोलर लाइट, बोरिंग, समरसेबल पंप समेत कई अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा धार्मिक स्थल का आकर्षण भी बढ़ेगा।बाबा श्रवण दास कुटी क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है।
यहां प्रत्येक मंगलवार को विशाल मेला आयोजित होता है, जिसमें आसपास के जिलों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। कुटी परिसर में बजरंग बली एवं शनि देव के मंदिर भी स्थित हैं, जहां श्रद्धालुओं की विशेष आस्था जुड़ी हुई है।शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यटन विभाग की इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय लोगों को सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।कार्यक्रम में कुड़वार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ बब्लू सिंह, ग्राम प्रधान श्याम बहादुर यादव तथा श्याम सुन्दर सिंह उर्फ लहूरी सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं