ब्रेकिंग न्यूज

यूपी के युवाओं के लिए विदेश में नौकरी का सुनहरा मौका, सऊदी अरब, जर्मनी, इजरायल और जापान में भर्ती शुरू


लखनऊ यूपी के युवाओं के लिए विदेश में रोजगार पाने का शानदार अवसर सामने आया है। राज्य सरकार के सहयोग से सऊदी अरब, जर्मनी, इजरायल तथा जापान में विभिन्न तकनीकी और औद्योगिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग ने रोजगार संगम पोर्टल www.rojgaarsangam.up.gov.in के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए हैं।हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल  के जरिए आवेदन कर सकते हैं।क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि अभ्यर्थियों के पास संबंधित क्षेत्र में चार से छह वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है। पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के आधार पर उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। इसके बाद संबंधित कंपनियों के विशेषज्ञ साक्षात्कार लेकर अंतिम चयन करेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को विदेश में कार्य करने का अवसर मिलेगा।अधिकारियों के अनुसार चयनित उम्मीदवारों को पद और अनुभव के आधार पर लगभग 30 हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

फैब्रिकेशन सुपरवाइजर — 5 पद

वेतन: 99,188 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा: 30 से 48 वर्ष

मैकेनिकल हेल्पर — 20 पद

वेतन: 29,773 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा: 25 से 35 वर्ष

सीएस वेल्डर (टीआईजी एंड आर्क) — 15 पद

वेतन: 42,408 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा: 24 से 35 वर्ष

पाइप फैब्रिकेटर — 15 पद

वेतन: 43,962 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा: 24 से 35 वर्ष

स्ट्रक्चरल फैब्रिकेटर — 5 पद

वेतन: 42,191 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा: 24 से 35 वर्ष

मैकेनिकल टेक्निशियन — 8 पद

वेतन: 60,465 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा: 30 से 35 वर्ष

फैब्रिकेटर फोरमैन — 5 पद

वेतन: 58,650 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा: 30 से 48 वर्ष

मैकेनिकल फिटर — 15 पद

वेतन: 58,422 रुपये प्रतिमाह

आयु सीमा: 26 से 42 वर्ष

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर निर्धारित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय शैक्षणिक प्रमाणपत्र, अनुभव प्रमाणपत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं