सुल्तानपुर डीएम ने जनगणना के प्रथम चरण की दी जानकारी
सुल्तानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में पत्रकारों के साथ वार्ता करते हुए जनगणना के प्रथम चक्र की तैयारियों और प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना का पहला चरण शासन के निर्देशानुसार व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाएगा और इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना कार्य को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि आंकड़ों का संकलन पारदर्शी एवं सही ढंग से हो सके। उन्होंने पत्रकारों से भी अपील की कि जनगणना से जुड़ी सही जानकारी आमजन तक पहुंचाने में सहयोग करें।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत को लेकर भी अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी लोक अदालत में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।ताकि अधिक से अधिक मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया जा सके।उन्होंने स्पष्ट किया कि लोक अदालत का उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराना है।
कोई टिप्पणी नहीं