ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में विवादित चकमार्ग के निरीक्षण पर गए लेखपाल से अभद्रता, बाइक की चाबी छीनी; बंधक बनाने की खबर को पुलिस ने बताया अफवाह


सुल्तानपुर जनपद के कुड़वार थाना क्षेत्र अंतर्गत परसीपुर गांव में विवादित चकमार्ग के स्थलीय निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय लेखपाल के साथ अभद्रता और कहासुनी का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पक्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

वहीं सोशल मीडिया पर चल रही “लेखपाल को बंधक बनाए जाने” की खबर को पुलिस ने पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है।जानकारी के अनुसार, परसीपुर गांव निवासी क्षेत्रीय लेखपाल श्री प्रसाद पुत्र रामदेव गांव में पुराने रास्ते के विवाद का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान विपक्षी खुर्शीद अहमद पुत्र शमशेर से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद के दौरान खुर्शीद अहमद ने लेखपाल की मोटरसाइकिल की चाबी छीन ली।मामले की सूचना मिलते ही कुड़वार थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी पक्ष को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामन्त ने बताया कि लेखपाल गांव में समाधान दिवस की शिकायत के संबंध में नहीं, बल्कि पुराने रास्ते के विवाद का निरीक्षण करने गए थे।उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर लेखपाल को बंधक बनाए जाने की जो खबरें प्रसारित की जा रही हैं, वे पूर्णतया असत्य हैं। मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है तथा प्राप्त तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं