प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार को लेकर डीएम गंभीर, किया निरीक्षण
सुल्तानपुर जनपद के प्रेस क्लब के जीर्णोद्धार को लेकर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह गंभीर नजर आ रहे हैं। शनिवार को जिलाधिकारी ने जिला सूचना अधिकारी डॉ. धीरेंद्र यादव के साथ प्रेस क्लब पहुंचकर भवन और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।गौरतलब है कि पिछले दिनों आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मीडिया कर्मियों से बातचीत में भरोसा दिलाया था कि प्रेस क्लब का समुचित तरीके से जीर्णोद्धार कराया जाएगा, ताकि पत्रकारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।शनिवार को निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रेस क्लब भवन की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया और आवश्यक सुधार कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने संकेत दिए कि प्रेस क्लब के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।जिलाधिकारी की इस पहल से पत्रकारों में उत्साह का माहौल है। लंबे समय से उपेक्षित पड़े प्रेस क्लब के अब बेहतर स्वरूप में विकसित होने की उम्मीद जगी है। पत्रकारों का मानना है कि प्रशासन की सकारात्मक पहल से प्रेस क्लब के दिन बहुरने वाले हैं और मीडिया कर्मियों को एक व्यवस्थित एवं सुविधायुक्त वातावरण मिल सकेगा।

कोई टिप्पणी नहीं