ब्रेकिंग न्यूज

यूपी पंचायत चुनाव तक ग्राम प्रधान ही संभालेंगे प्रशासन, सीएम योगी ने दी मंजूरी


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब पंचायत चुनाव होने तक मौजूदा ग्राम प्रधान ही गांवों का प्रशासन और विकास कार्य संभालेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 26 मई 2026 को समाप्त हो रहा है। इसे देखते हुए ग्राम प्रधान संगठनों ने मांग की थी कि नए पंचायत चुनाव होने तक वर्तमान प्रधानों को ही प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी जाए। सरकार ने उनकी मांग स्वीकार कर ली है।जानकारी के मुताबिक, पंचायती राज विभाग सोमवार देर शाम तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर देगा। आदेश लागू होने के बाद प्रदेश की 57 हजार 694 ग्राम पंचायतों में मौजूदा प्रधान प्रशासनिक समिति के रूप में काम करेंगे और गांवों के विकास कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।यह पहली बार होगा जब उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच प्रशासनिक समिति की व्यवस्था लागू की जाएगी। इससे गांवों में विकास योजनाओं और जरूरी कार्यों पर असर नहीं पड़ेगा और प्रशासनिक कामकाज लगातार चलता रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं