ब्रेकिंग न्यूज

यूपी पंचायतों का कार्यकाल मंगलवार को खत्म, प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने का प्रस्ताव


लखनऊ उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायतों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है। ऐसे में प्रदेशभर के हजारों ग्राम प्रधानों के बीच इस बात को लेकर चिंता बनी हुई है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार पंचायतों में प्रशासक नियुक्त कर सकती है।इसी बीच पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने ग्राम प्रधानों को राहत देने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पंचायतों में बाहरी प्रशासक नियुक्त करने के बजाय वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है।मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंप दिया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार इस पर सकारात्मक निर्णय ले सकती है।प्रदेश की पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार को अंतरिम व्यवस्था करनी होगी। ऐसे में ग्राम प्रधानों को ही प्रशासक बनाए जाने की संभावना से प्रधानों में राहत की उम्मीद जगी है।बताया जा रहा है कि मंगलवार को पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद सरकार की ओर से इस मुद्दे पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं