ब्रेकिंग न्यूज

हर्ष फायरिंग मामले में आरोपी 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, अवैध पिस्टल बरामद


सुलतानपुर थाना कुड़वार पुलिस ने हर्ष फायरिंग और अवैध असलहा रखने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 6 मई 2026 को थाना कुड़वार क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज में आरोपी अब्दुल रज्जाक पुत्र अंसार अहमद ने कथित रूप से अवैध तमंचे से एक व्यक्ति को गोली मार दी थी। सरेबाजार की गई फायरिंग को पुलिस ने उच्च न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन मानते हुए गंभीरता से लिया। मामले में थाना कुड़वार में मुकदमा संख्या 123/2026 के तहत धारा 109 बीएनएस, 7 सीएलए एक्ट तथा 9/25/27 आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक  के निर्देश और अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष तरुण पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी दुल्लापुर जंगल के रास्ते पैदल आ रहा है और उसके पास अवैध पिस्टल भी है।सूचना पर उपनिरीक्षक नवरंग सोनकर मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर आरोपी अब्दुल रज्जाक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी पैंट की बायीं ओर से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया।पुलिस के मुताबिक बरामद पिस्टल की बैरल पर “AUTU PISTAL” लिखा हुआ है। हथियार में पीतल का कैच, लकड़ी की पकड़ और ट्रिगर गार्ड लगा हुआ है।गिरफ्तारी 7 मई 2026 को दुल्लापुर जंगल मार्ग के पास की गई। आरोपी की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं