ब्रेकिंग न्यूज

बल्दीराय तहसील सभागार में डीएम ने की समीक्षा बैठक


सुल्तानपुर जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने गुरुवार को बल्दीराय तहसील सभागार में तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने शासन की प्राथमिकता वाले बिंदुओं की विस्तार से जानकारी देते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता से जुड़े मामलों में लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने राजस्व, विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायत एवं अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से करें, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने विभागीय समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी तालमेल बनाकर कार्य करें और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दें। साथ ही उन्होंने शिकायतों के निस्तारण, साफ-सफाई व्यवस्था, राजस्व कार्यों तथा विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।बैठक में तहसील एवं ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं