ब्रेकिंग न्यूज

कुड़वार में पत्रकार एसोसिएशन इकाई की बैठक संपन्न


सुल्तानपुर पत्रकार एसोसिएशन कुड़वार इकाई की बैठक शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अवधेश शुक्ला की अध्यक्षता में कुड़वार में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकारों के हितों को लेकर चर्चा की गई। डॉ.शुक्ला ने कहा कि संगठन पत्रकारों के अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष को तैयार है और एक जुटता ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। कुड़वार इकाई के अध्यक्ष उदय प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हम सभी को खबरों में सावधानी और विश्वसनियता बनाए रखने की अत्यंत आवश्यकता है। वहीं इकाई के संरक्षक नितिन विश्वास ने सभी इकाई के पत्रकारों को 2026-27 सत्र की सदस्यता लेने तथा आज के परिवेश में बदलती पत्रकारिता में तकनीक,समयबद्धता और आपसी सहयोग को जरूरी बताया। बैठक में नवीन शर्मा,शिव कुमार दूबे,, मोनू श्रीवास्तव,धर्मेंद्र तिवारी, प्रवीण श्रीवास्तव,दयाराम अग्रहरि,प्रदीप सोनी , रोहित शुक्ला सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं