ब्रेकिंग न्यूज

स्मार्ट मीटर की शिकायतों पर सीएम योगी सख्त


लखनऊ 
बिजली के स्मार्ट मीटर को लेकर मिल रही शिकायतों के मामले का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने विशेषज्ञ समिति बनाकर स्मार्ट मीटर शिकायतों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ता ईमानदार होता है।बिना किसी गलती के बिजली कनेक्शन नहीं काटना चाहिए। मुख्यमंत्री योगी ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर मिल रही शिकायतों पर सख्त रवैया अपनाया। उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ता स्वभाविक रूप से ईमानदार हैं।अगर उसे बिल सही दिया जाए तो वो भुगतान करने में हिचकेगा नहीं। बिना गलती किसी का बिजली कनेक्शन न काटा जाए।मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिए कि ऊर्जा मंत्री और पॉवर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक फील्ड में दौरा कर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराएं।हेल्पलाइन नम्बर एक्टिव रहे समस्याओं का समुचित समाधान कराया जाए। सरकार की निर्बाध और पारदर्शी बिजली उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।कृषि फीडरों का पृथक्करण का काम समय से पूरा कराया जाए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि न्यूनतम 5 आवास वाले मजरों में भी विद्युतीकरण सुनिश्चित किया जाए और पीएम कुसुम योजनाओं से अधिकाधिक लोगों को जोड़ा जाए।मुख्यमंत्री योगी ने इस दौरान विजिलेंस को निर्देश दिए कि ऐसी कोई कार्रवाई न करें कि आम आदमी परेशान हो ट्रांसफार्मर बदलवाने से लेकर अन्य तमाम परेशानियों से आम आदमी को परेशान नहीं होना चाहिए।विभाग त्वरित एक्शन के साथ काम करे।

कोई टिप्पणी नहीं