ब्रेकिंग न्यूज

रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लखीमपुर खीरी जिले की मोहम्मदी तहसील इलाके के मियांपुर पहुंचे।जहां उन्होंने मियांपुर का नाम बदलकर रविंद्र नगर किए जाने का ऐलान किया। 
अपने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत-पाकिस्तान विभाजन के समय बसे हुए हिंदुओं को भौमिक अधिकार का दर्जा दिया है। साथ ही सरकार द्वारा दी जा रहीं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिया जाएगा।मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आप लोगों की पहचान छुपाने के लिए गांव का नाम मियांपुर किया गया।जहां एक भी मुसलमान नहीं वहां का नाम मियांपुर कर दिया गया।लेकिन अब इसका नाम मियांपुर नहीं रहेगा।बांग्लादेश से आए इन बंधुओं की बस्ती का नाम रविंद्र नगर होगा।उन्होंने कहा कि इस देश को राष्ट्रगान देने वाले रविंद्र नाथ टैगोर के नाम पर अब आपकी पहचान होगी। मुख्यमंत्री योगी ने ये भी कहा कि बंगाल की धरती भारत के आध्यात्म और विरासत की धरती है।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी  ने लाभार्थियों को भौमिक अधिकार पत्र का मंच पर वितरण किया।

कोई टिप्पणी नहीं