ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर प्रापर्टी में रास्ते के विवाद में हुई हत्या


सुल्तानपुर व्यवसाय के लिए प्लाटिंग की गई जमीन में रास्ते के विवाद में हुई आपसी बैठक में समझौता न होने के बाद हिस्सेदारों द्वारा सरेशाम हत्या करने का आरोप लगा है।पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।मामला कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बे से जुड़ा है।जहां बुधवार सरेशाम कस्बे में हलियापुर सुल्तानपुर मार्ग पर कॉम्प्लेक्स में खड़े माता प्रसाद पांडेय(55)पुत्र स्व वशिष्ठ पांडेय निवासी पूरे बेनी माधव(नरवापार) की गोली मारकर हत्या कर दी गई।देर रात मृतक के बेटे अवनीश पाण्डेय ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनके पिता ने बांसी गांव निवासी अशोक तिवारी से चौहद्दी देते हुए जमीन लिखाया था।जिसे लेकर  रमेश मौर्य बहुत असंतुष्ट थे।जिसे लेकर बुधवार को जुड़इयापुर में दिन में सतीश उपाध्याय के घर पर बैठक हुई।बैठक में रमेश मौर्या उनका साथी सुरेन्द्र शर्मा,हिस्सेदार रुस्तम,राहुल सिंह व अजय शुक्ला मौजूद थे।बातचीत के दौरान आरोप है मृतक व सुरेन्द्र शर्मा के बीच तनातनी हो गई और सुरेन्द्र शर्मा व रमेश  यह कहते हुए निकल गए कि थोड़ी देर रुको अभी तुमसे रास्ता ले लेंगे।उसके बाद शाम करीब 07 बजे कुड़वार कस्बे में खड़े उनके पिता पर दो मोटर साइकिल सवारों द्वारा घटना को अंजाम दे दिया गया।घटना को अंजाम देने में रमेश मौर्य उनका बेटा अनुराग,सुरेंद्र शर्मा व एक अज्ञात व्यक्ति शामिल था।पुलिस ने बेटे की तहरीर पर तीन नामजद व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।सीओ सिटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार होंगे।उधर देर रात मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया।गुरुवार सुबह परिजन शव को लेकर राजघाट कुड़वार पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया चल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं