ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या


सुल्तानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कस्बे में मदर डेयरी के पास दुकान पर बैठे एक अधेड़ व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।बताया जा रहा है कि हमलावर अचानक पहुंचे और नजदीक से फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को परिजन तत्काल जिला अस्पताल सुल्तानपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान नरवापार निवासी माता प्रसाद पांडेय(55) उर्फ मतऊ पांडेय के रूप में हुई है।सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक और सीओ सिटी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं