ब्रेकिंग न्यूज

प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित हुये विभिन्न कार्यक्रम


सुल्तानपुर केंद्र सरकार के 11 वर्ष व प्रदेश सरकार के ‘नव निर्माण के नौ वर्ष‘ पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में पंजीकृत कलाकार भजन गायक एवं उनकी टीम द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम/प्रदेश सरकार नीतियों, कार्यक्रमों, उपलब्धियों पर आधारित लोकगीतों के माध्यम प्रस्तुत किया । 

पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में उद्योग विभाग द्वारा युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी समृद्धि व्यापार, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अप्रेन्टिशिप योजना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना आदि पर विचार गोष्ठी/संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विभाग द्वारा युवाओं/जनसामान्य को सम्बोधित करते हुये रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों व सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री स्टार्टअप योजना, मुख्यमंत्री अप्रेन्टिशिप योजना आदि के बारे में   जानकारी दी  तथा सरकार द्वारा संचालित अन्य विभिन्न योजनाओं से भी अवगत कराया गया। विभिन्न योजनाओं के अर्न्तगत लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र व टूलकिट तथा चेक वितरित किया ।   सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी में जन सामान्य को केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों के बारे में बताया गया। ज्ञात हो कि उक्त आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य शासन की महत्पूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी से जनसामान्य को अवगत कराया जाना है तथा केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से जनसामान्य को लाभान्वित कराया जाना है। इस अवसर पर अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं