ब्रेकिंग न्यूज

योगी सरकार का फैसला, 26 और 27 मार्च की रहेगी छुट्टी


लखनऊ यूपी 
में रामनवमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और धार्मिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनवमी के मौके पर लगातार 2 दिनों का अवकाश घोषित किया है। पहले 26 मार्च को अवकाश निर्धारित था लेकिन अब सरकार ने 27 मार्च को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। इस निर्णय के बाद प्रदेश में 26 और 27 मार्च दोनों दिन सरकारी कार्यालयों, कई शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी सेवाओं में छुट्टी रहेगी। रामनवमी के दौरान प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। अयोध्या सहित कई धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना, शोभायात्रा और भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।रामनवमी को लेकर मिली इस छुट्टी के चलते प्रशासन को भी सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए बेहतर तैयारी करने का समय मिलेगा। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं।ताकि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो। वहीं प्रदेश के कई मंदिरों में अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और साफ-सफाई, सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।अयोध्या, वाराणसी, मथुरा और अन्य प्रमुख धार्मिक शहरों में रामनवमी को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं