ब्रेकिंग न्यूज

डीएम की अध्यक्षता में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं व विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित


सुल्तानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में नवीन कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत की निर्माणाधीन परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक उ0प्र0 मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के माध्यम से आयोजित की गयी। बैठक में विभागवार संचालित परियोजनाओं की प्रगति समीक्षा सम्बन्धित विभाग के अधिकारी व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि की उपस्थिति में की गई।  बैठक में जिलाधिकारी ने 50 लाख से अधिक लागत वाली निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि जिन परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय में पूर्ण नहीं हो पाया है वे यथाशीघ्र मानवश्रम बढ़ाते हुए अगले माह तक अवश्य पूर्ण करा लें, अन्यथा की स्थिति में स्पष्टीकरण जारी करते हुए उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु शासन को पत्र प्रेषित कर दिया जायेगा। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया कि जिन  परियोजनाओं का पूर्ण हो गया है वे जल्द से जल्द हैण्डओवर की प्रक्रिया पूर्ण करायें। उन्होंने कार्यदायी संस्था सिडको को कड़ी चेतावनी देते हुए अगले दो दिवस में कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, पर्यटन विकास कार्य, अलंकार योजना, नई सड़कों का निर्माण सहित आदि की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाते हुए ससमय कार्य कराना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से प्रगति समीक्षा के दौरान सेतु निगम, डे एनआरएलएम, पीएम आवास, यूपी नेडा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की प्रगति, माध्यमिक शिक्षा, पर्यटन, सेतु निर्माण, कन्या सुमंगला योजना, पंचायती राज विभाग आदि विभागों की सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से प्रगति समीक्षा की । उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य में प्रगति लाते हुए रैकिंग को बनाये रखें। उन्होंने जिन परियोजनाओं के कार्य पूर्ण हो गये हैं, उन्हें तत्काल हैण्डओवर कराने के निर्देश दिये।   जिलाधिकारी ने विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने विभाग की संचालित योजनाओं/कार्यों का निरीक्षण अवश्य करते रहें। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण व कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।  

कोई टिप्पणी नहीं