ब्रेकिंग न्यूज

जल जीवन मिशन में लापरवाही,26 इंजीनियर पर कार्रवाई,12 निलंबित


लखनऊ यूपी में जल जीवन मिशन योजना में लापरवाही बरतने पर बड़ा एक्शन लिया गया है। इसके तहत 26 इंजिनियरों और कर्मियों पर कार्रवाई की गई है। जिसमें से 12 को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  की जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत यह कार्रवाई हुई है। अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि कार्यशैली सुधारें वरना बर्खास्तगी होगी। 26 इंजीनियरों व कर्मचारियों में से 12 को निलंबित किया गया है।4 के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है और 3 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। शिकायत के आधार पर 7 इंजिनियरों का तबादला भी किया गया है।जिन इंजीनियरों को निलंबित किया गया है। उनमें लखीमपुर खीरी के एक्सईएन अविनाश गुप्ता, जौनपुर के अधिशासी अभियंता सौमित्र श्रीवास्तव, गाजीपुर के एक्सईएन मो. कासिम हाशमी, चंदौली के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता अमित राजपूत, चंदौली के सहायक अभियंता सीताराम यादव, बिजनौर के एई अकबर हसन, औरैया के जेई अनुराग गोयल, हाथरस के कुलदीप कुमार सिंह, आजमगढ़ के राजेन्द्र कुमार यादव, बरेली के रूप चन्द्र, बाराबंकी के जूनियर इंजिनियर अवनीश प्रताप सिंह, कुशीनगर के कार्यवाहक खंडीय लेखाकार धर्मप्रकाश महेश्वरी निलंबित हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं