डीएम व एसपी की अध्यक्षता में तहसील कादीपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन
सुल्तानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक चारू निगम व मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील कादीपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।जिसमें जिलाधिकारी ने आए हुए फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण मौके पर उपस्थित अधिकारियों को किये जाने हेतु निर्देशित किया । जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन विभागों की शिकायतें आज प्राप्त हुई हैं।
उन विभागों के अधिकारी सन्दर्भित प्रकरण को गंभीरता से देखे और उसका निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल मौके पर जाकर मौका मुआयना कर शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराएं। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष कुल-169 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 22 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों से कराया गया। शेष शिकायतों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ससमय निस्तारण कर कृत कार्यवाही से अवगत करायें। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जमीनी विवाद सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके।पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने सुरक्षा और कानून व्यवस्था से संबंधित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मौके पर उपस्थित पुलिस अधिकारियों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं