डीएम ने तहसील कादीपुर का किया निरीक्षण
सुल्तानपुर शासन द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह ने तहसील कादीपुर का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान कोर्टरूम, मालखाना, राजस्व अभिलेखागार, तहसीलदार न्यायिक कक्ष, संग्रह अनुभाग कक्ष, भूलेख अनुभाग कक्ष, कैश डायरी, पेशी पत्रावलियों, आईजीआरएस से सम्बन्धित पत्रावलियां, ईडब्ल्यूएस की पत्रावली, निर्वाचन पटल कक्ष, मतदाता पंजीकरण कक्ष, अनुसेवकों के स्टेब्लिशमेन्ट से सम्बन्धित पत्रावली, कर्मचारियों के सर्विस बुक की अद्यतन स्थिति आदि का अवलोकन कर जायजा लिया ।जिलाधिकारी ने पुरानी फाइलों के रखरखाव, पुराने वादों, के निस्तारण की स्थिती, परिसर की साफ़ सफाई आदि के बारे में जायजा लिया । आई.जी.आर.एस.पर प्राप्त शिकायतों के सन्दर्भ में जानकारी प्राप्त की । पटल सहायक ने अवगत कराया कि प्राप्त शिकायतों की निस्तारण आख्या ऑनलाइन अपलोड कर हार्डकापी को संरक्षित किया जाता है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम एसडीएम न्यायालय का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान वादों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति जानकारी प्राप्त की गयी। उन्होंने केस डायरी, पेशी पत्रावलियां आदि का अवलोकन किया, जो सही पायी गयी। उन्होंने भू-अभिलेखों का संरक्षण व्यवस्थित ढंग से करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने भू-अभिलेखों व रिकार्ड रूम की चाभी आदि को की-सेफ्टी प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए संरक्षित करने के निर्देश दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण कक्ष के दस्तावेजों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान पंजीकरण से सम्बन्धित पत्रावलियों को व्यवस्थित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।जिलाधिकारी ने संग्रह अनुभाग के अन्तर्गत भू अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामसभावार अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की तथा रेण्डम एक ग्रामसभा के अभिलेखों का गहन अवलोकन किया गया, जो सही पायी गयी। उन्होंने संग्रह अनुभाग के अन्तर्गत लेखपालों व राजस्व निरीक्षकों से सम्बन्धित अभिलेखों का अवलोकन कर सम्बन्धित को सुव्यवस्थित ढंग से रखरखाव के निर्देश दिये। इसी प्रकार तहसीलदार के न्यायालय कक्ष भी अवलोकन किया गया तथा पत्रावलियों के रखरखाव को सुव्यवस्थित ढंग करने के निर्देश। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया । सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। जिलाधिकारी ने राजस्व अभिलेखागार में बस्ते खुलवाकर रिकॉर्ड चेक किया तथा रिकॉर्ड की साफ़ सफ़ाई व व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को दिए। उन्होंने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा की पुराने अभिलेखों का रखरखाव सावधानी से रखे, वादो के निस्तारण में दिए गए अंतिम अवसर का कड़ाई से पालन करे, बार बार अंतिम अवसर न दिया जाए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी कादीपुर उत्तम तिवारी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

कोई टिप्पणी नहीं