ब्रेकिंग न्यूज

देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ , पुलिस ने चार युवक और तीन महिलाओं को किया गिरफ्तार


बरेली के भोजीपुरा में बड़ा बाइपास स्थित अपना ढाबा नाम से संचालित होटल में देह व्यापार का धंधा सीओ हाईवे ने पकड़ लिया। मौके से मैनेजर समेत चार युवक और तीन महिलाओं को पकड़ा गया। ढाबा संचालक भाग निकला। सीओ हाईवे की ओर से मामला दर्ज कर आरोपियों का चालान किया गया है। ढाबा किसी दरोगा का है जो गजेंद्र नाम के शख्स ने किराये पर ले रखा है। 
भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास पर अपना ढाबा में कई दिन से देह व्यापार का धंधा चल रहा था। सीओ हाईवे  को मुखबिर ने सूचना दी। शुक्रवार रात सीओ हाईवे ने इंस्पेक्टर भोजीपुरा  व टीम के साथ ढाबे पर छापा मारा। पुलिस ने होटल के कमरों को खुलवाकर देखा तो तीन महिलाओं व तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। पुलिस इन्हें पकड़कर थाने ले आई। मौके से ढाबा का मैनेजर रामपुर जिले के थाना शहजाद नगर के गांव मेघानगला निवासी कुंवरपाल यादव भी पकड़ा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि ढाबा एक दरोगा का है। जिसे रामगंगा बिहार निवासी गजेंद्र सिंह ने किराये पर ले रखा था। ढाबा संचालक गजेंद्र सिंह भाग निकला। मौके से एक स्कूटी, एक मोटर साइकिल, सात मोबाइल, 2200 रुपये व कॉस्मेटिक समेत कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। आरोपियों के खिलाफ सीओ हाईवे की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। तीन महिलाओं में एक बहेड़ी की और दो बरेली शहर की निवासी है। तीनों ही शादीशुदा हैं और काफी समय से यह काम कर रही थी। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि कुंवरपाल व गजेंद्र के बुलाने पर वे आती थीं। प्रति ग्राहक पांच सौ से लेकर दो हजार रुपये तक वसूलती थीं। जो ग्राहक कुंवरपाल के जरिये आते थे।उनका कमीशन काटकर वह उन लोगों को रकम देता था।सीओ हाईवे  ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर देह व्यापार का धंधा पकड़ा गया। ढाबा किसी दरोगा का बताया जा रहा है। जिसे गजेंद्र को किराये पर दे रखा है। आरोपियों से पूछताछ में जो जानकारी मिली उसके मुताबिक नाम बढ़ाए जा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं