मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में सुल्तानपुर ओवरऑल चैंपियन
सुल्तानपुर पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन धूम धाम से हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक शिक्षा निदेशक कौस्तुभ कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि डायट प्राचार्य हरकेश यादव जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर रहे। सुलतानपुर ने 459 अंक से ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता, जबकि 234 अंकों के साथ अमेठी दूसरे और अंबेडकरनगर 184 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
दिन भर चली प्रतियोगिता में वॉलीबॉल बालिका में सुल्तानपुर प्रथम अम्बेडकरनगर द्वितीय, हैंडबॉल बालिका में सुल्तानपुर प्रथम बाराबंकी द्वितीय वहीं बालक में सुल्तानपुर बना विजेता अम्बेडकरनगर उप विजेता रहा ।कबड्डी जूनियर बालक में अमेठी बना विजेता सुल्तानपुर इसमें उप विजेता रहा ।खो खो प्राथमिक बालक में अयोध्या विजेता सुल्तानपुर उप विजेता, जूनियर बालिका लंबी कूद में अम्बेडकरनगर की महक पटेल प्रथम सुल्तानपुर की अनुश्री द्वितीय रही ऊंची कूद में सुल्तानपुर की इच्छा सिंह प्रथम वहीं अमेठी की सेजल द्वितीय रही ।400 और 600 मीटर दौड़ में अनुश्री ने बाज़ी मारी । 200 मी में अम्बेडकरनगर की अंजलि प्रथम सुल्तानपुर की मुस्कान द्वितीय रही।व्यक्तिगत चैंपियनशिप प्राथमिक बालक में सुल्तानपुर के जोहिद बालिका संवर्ग में अयोध्या की वैष्णवी वहीं जूनियर बालक संवर्ग में अमेठी के आजाद बालिका में सुल्तानपुर की अनुश्री मिश्रा रही l इसके अतिरिक्त, लंबी कूद, ऊंची कूद और के मुकाबले भी सम्पन्न हुए। जिला व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने बताया कि विजेता बच्चे राज्य स्तर पर प्रतिभाग करेंगे । इस अवसर पर सभी शिक्षक संघों के पदाधिकारी शिक्षक प्रशिक्षक व विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं