मण्डलायुक्त विकास खण्ड कार्यालय, भदैयॉ, तहसील लम्भुआ व कलेक्ट्रेट परिसर का किया गया निरीक्षण
सुलतानपुर मण्डलायुक्त अयोध्या मण्डल राजेश कुमार का जनपद भ्रमण/निरीक्षण के दौरान पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक चारू निगम, मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया ।। तत्पश्चात पी0डब्ल्यू0डी0 गेस्ट हाउस परिसर में मण्डलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/बीडीओ भदैयॉ की उपस्थिति में विकास खण्ड कार्यालय भदैयॉ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिकायत पटल, आई.जी.आर.एस. कक्ष, समुदायिक मिलन केन्द्र, कम्प्यूटर सेल, समाज कल्याण कक्ष, ग्राम विकास अधिकारी कक्ष, सहायक विकास अधिकारी(ग्राम विकास) कक्ष, मनरेगा सेल, अवर अभियन्ता (लघु सिंचाई) कक्ष, पुरानी फाइलों के रख रखाव, कर्मचारियों के सर्विस बुक पर डाटा एन्ट्री, राज्य वित्त आयोग के अनुदान तथा वित्तीय व्यय से सम्बन्धित रजिस्टर पर डाटा एन्ट्री, कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका आदि का अवलोकन कर जायजा लिया । मण्डलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान सामुदायिक मिलन केन्द्र से सम्बन्धित रजिस्टर का निरीक्षण किया तथा उसके अद्यतन की जानकारी ली । उन्होंने डिस्पैच रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर पर लंबित रिकार्ड के विषय में जानकारी प्राप्त की। कार्यालय क्षेत्र पंचायत कक्ष के निरीक्षण के दौरान रजिस्टर व पत्रावलियों का अवलोकन किया तथा सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इसी प्रकार आई.जी.आर.एस. पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रगति व उसके प्रतिशत की स्थिति तथा कर्मचारियों के सर्विस बुक पर अद्यतन डाटा इन्ट्री आदि के बारे में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की । उन्होंने सर्विस बुक पर डाटा इन्ट्री को अद्यतन करने के निर्देश दिये। सहायक विकास अधिकारी(ग्राम विकास) कक्ष के निरीक्षण के दौरान लखपती दीदी योजना, बैंक सखी श्रेया योजना, स्वयं सहायता समूह आदि योजनाओं के अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। मण्डलायुक्त ने जॉब कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूह में शामिल करने के अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि 236 जॉब कार्ड धारकों को अभी तक जोड़ा जा चुका है। अन्य को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की दीदीयों के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिनकी वार्षिक आय 05 लाख से अधिक है। उन्होंने प्रेरणा कैण्टीन की स्थापना के बारे में जानकारी प्राप्त की । सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र व पुलिस थाने के बगल में स्वयं सहायता समूह की दीदीयों द्वारा प्रेरणा कैण्टीन का सफल संचालन किया जा रहा है। मण्डलायुक्त ने लक्ष्य के सापेक्ष नये स्वयं सहायता समूहों के गठन को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी कक्ष में रखी आलमारियों में संरक्षित अभिलेखों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा पत्रावलियों के सुव्यवस्थित रखरखाव हेतु पटल सहायक की सराहना की। इस अवसर पर मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, आयुक्त ग्राम विकास द्वारा विकास खण्ड भदैयॉ परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया । मण्डलायुक्त अपर आयुक्त, अयोध्या मण्डल अयोध्या, डीएम, सीडीओ, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी लम्भुआ गामिनी सिंगला की उपस्थिति में तहसील लम्भुआ का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी कक्ष, नायब नाजिर कक्ष, संग्रह अनुभाग कक्ष, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, भूलेख अभिलेखागार, रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय, न्यायालय नायब तहसील लम्भुआ, पुरानी फाइलों के रख रखाव, पुराने वादों के निस्तारण की स्थिति, आई.जी.आर.एस. पटल, परिसर की साफ़ सफाई आदि के बारे में जायजा लिया। मण्डलायुक्त ने भू-अभिलेखों के रखरखाव के निरीक्षण के दौरान नवीन फाइलों व पुरानी फाइलों के क्रम संख्या आदि के बारे में सम्बन्धित से जानकारी प्राप्त की जो सही पायी गयी। उन्होंने आई.जी.आर.एस. पर शिकायतों के निस्तारण की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि शिकायतों के निस्तारण में संतुष्ट फीडबैक 94 प्रतिशत है, जिसकी मण्डलायुक्त द्वारा सराहना की गयी। मतदाता पंजीकरण केन्द्र निरीक्षण के दौरान मण्डलायुक्त ने प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के अन्तर्गत दावों व आपत्तियों के निस्तारण की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की । सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य औसत से अधिक है। इसी प्रकार अन्य पटलों का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।तत्पश्चात मण्डलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संग्रह अनुभाग, शिकायत प्रकोष्ठ, आयुध पटल, सीलिंग अनुभाग, आई.जी.आर.एस. कक्ष, राजस्व अभिलेखागार कक्ष, न्यायिक अभिलेखागार कक्ष, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) कोर्ट सहित अन्य पटलों का निरीक्षण किया । मण्डलायुक्त ने कम्प्यूटर में फीड फाइलों के विषय में जानकारी सम्बन्धित पटल सहायक से प्राप्त की। उन्होंने संयुक्त कार्यालय का भी निरीक्षण कर राजस्व सहायक पटल पर अधिकारियों से सम्बन्धित अभिलेखों/पत्रावलियों, बिल लिपिक से सम्बन्धित 11-सी वेतन आदि से सम्बन्धित अभिलेख, जे0ए0 पटल सहायक से कानून व्यवस्था एवं गैंगेस्टर अभियोजन आदि से सम्बन्धित पत्रावलियों, संग्रह अनुभाग में आर0सी0 रजिस्टर, आपदा से सम्बन्धित पत्रावली, सीलिंग अनुभाग कार्यालय में शिकायत पटल से सम्बन्धित पत्रावली, न्यायिक अभिलेखागार एवं राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट में रखे पुराने अभिलेखों का गहन निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये। आयुक्त ने जनसुविधा केन्द्र, आई.जी.आर.एस. सेल सहित राजस्व अभिलेखों के सामान्य रख रखाव की स्थिति एवं परिसर की साफ-सफाई आदि का भी अवलोकन किया। उन्होंने बस्तों एवं खतौनियों को तहसीलवार/परगनावार रखने तथा उन पर सम्बन्धित स्लिप के चस्पा होने की स्थिति सही एवं व्यवस्थित पायी। उन्होंने लंबित विवरण पत्र राजस्व अभिलेखागार, पत्रावलियों की वीडिंग, राजस्व ग्रामों के सजरों एवं जिल्द बन्दोबस्त की उपलब्धता एवं रख रखाव की स्थिति सामान्य पाये जाने पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0), अपर जिलाधिकारी(प्रशासन), मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं