फिल्मी स्टाइल में हत्या का आरोपी गिरफ्तार
वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी आरोपी से कहते सुनाई देते हैं
“हम तुझे कुछ नहीं करेंगे, तुझे हम पर विश्वास है या नहीं? साहब के साथ गाड़ी में बैठ जा।” एक अन्य पुलिसकर्मी ने कहा, “शांत हो जा, कप्तान साहब आ रहे हैं।”आरोपी ने जवाब दिया कि उसे पता है पुलिसकर्मी रायफल लेकर खड़े हैं। इस पर पुलिसकर्मी ने भरोसा दिलाया कि कोई उसे नुकसान नहीं पहुंचाएगा। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने दूर से पानी की बोतल उसकी ओर उछाली, जिसे आरोपी ने पकड़कर पानी पिया। उसके एक हाथ में तमंचा और दूसरे में पानी की बोतल थी।वीडियो में एक पुलिसकर्मी आरोपी से कहता है, “अबे तीसरा तमंचा तो फेंक दे।” कुछ देर बाद आरोपी ने एक-एक कर तीनों तमंचे नीचे रख दिए। इसके बाद वह खेत में बैठकर बीड़ी पीता नजर आया। पुलिस ने उसे खाना खाने के बारे में भी पूछा और आश्वस्त किया कि उसकी मां को थाने से छोड़ दिया जाएगा।करीब आधे घंटे तक चली समझाइश के बाद आरोपी ने खुद ही आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस की गाड़ी में बैठ गया। ASP ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया था, जिसमें उसने जुर्म कबूल किया और पुलिसकर्मियों को भी जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन तमंचे बरामद किए हैं। उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों और संभावित आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।दिनदहाड़े हुई इस हत्या और उसके बाद हुए नाटकीय आत्मसमर्पण ने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी


कोई टिप्पणी नहीं