ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में हर्ष फायरिंग से एक घायल


सुल्तानपुर जनपद में हर्ष फयरिंग पर क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर ने बताया कि 16 फरवरी 2026 को थाना मोतिगरपुर से एक सूचना प्राप्त हुई  कि थाना क्षेत्र के ग्राम कर्मजीतपुर में एक हर्ष फायरिंग हुई। पुलिस ने जब पूरी जानकारी की तो यह बात पता चली की अंकुर शुक्ला जो की आबकारी विभाग में सिपाही हैं जिनकी पोस्टिंग रायबरेली में है उनकी आज कर्माजीतपुर में तिलक थी जिनमें उनके दो साथी विनीत मिश्रा और सुरेंद्र यादव जो की आबकारी विभाग में रायबरेली में ही उनके साथ सिपाही पद पर पदस्थ है  वह भी आए हुए थे सुरेंद्र यादव ने अपने लाइसेंस पिस्टल से हर्ष फायर किया जिससे उनके साथी विनीत मिश्रा घायल हो गये । प्राथमिक उपचार के उपरान्त डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया जहां पर पता करने पर वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

कोई टिप्पणी नहीं