CM योगी - प्रतिपक्ष से सम्मान या सकारात्मक अपेक्षा करना बेवकूफी
लखनऊ यूपी विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रतिपक्ष से सम्मान या सकारात्मक अपेक्षा करना बेवकूफी होगी।राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान दिए गए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुख्य प्रतिपक्षी का आचरण संवैधानिक प्रमुख के प्रति अशोभनीय और दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा राज्यपाल प्रदेश की संवैधानिक प्रमुख होती हैं। उनके प्रति मुख्य प्रतिपक्ष का व्यवहार लोकतंत्र को कमजोर करता है और यह अवमानना के दायरे में आता है।खैर जिस प्रकार का प्रतिपक्ष है उससे सम्मान की अपेक्षा करना बेवकूफी होगी।मुख्यमंत्री योगी ने राज्यपाल के अभिभाषण को पिछले 8-9 वर्षों की सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज बताते हुए कहा कि देश-दुनिया मानती है कि यूपी में बदलाव आया है।उन्होंने विपक्षी सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि संकुचित एजेंडे वाली सरकारों ने प्रदेश में पहचान का संकट खड़ा किया था। पिछली सरकारों ने राज्य को अराजकता और अव्यवस्था का गढ़ बना दिया था। जहां सत्ता के संरक्षण में गुंडे-माफिया समानांतर सरकार चला रहे थे। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश की प्रगति को रेखांकित करते हुए कहा कर्फ्यू से कानून, उपद्रव से उत्सव, समस्या से समाधान, अविश्वास से आत्मविश्वास की यात्रा तय की गई है। आज यूपी उपद्रव से उत्सव प्रदेश बन चुका है। देश में परिवर्तन के लिए यूपी ने आधार भूमि तैयार की है। डबल इंजन सरकार की स्पष्ट नीति, साफ नीति और सशासन की प्रतिबद्धता से बीमारू राज्य ब्रेकथ्रू स्टेट बन गया है।

कोई टिप्पणी नहीं