UP में 24 घंटे बाद मौसम लेगा यूटर्न
लखनऊ यूपी में मौसम का उलटफेर जारी है. गुलाबी ठंड की विदाई तय है और इस बीच सुबह और रात को छोड़ दिन के समय मौसम सामान्य बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घण्टे बाद इसमें फिर बदलाव होगा। आईएमडी से मिले सूचना के अनुसार 18 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी संभाग के कुछ जिलों में आसमान में काले बादलों की आवाजाही दिखेगी।इस दौरान हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में मौसम सामान्य रहेगा।इस दौरान धूप खिली रहेगी और आसमान भी पूरी तरह साफ होगा। वहीं कुछ जिलों में सुबह के समय छिछला कोहरा भी नजर आ सकता है।बताते चलें कि आज प्रदेश के सभी 75 जिलें ग्रीन जोन में है।अमेठी, रायबरेली, गाजियाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, आगरा, मथुरा, मेरठ, बरेली, रामपुर, गोरखपुर, कानपुर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, झांसी, ललितपुर, बस्ती, अयोध्या, सोनभद्र, जौनपुर, गाजीपुर, अलीगढ़, इटावा, कुशीनगर, महराजगंज, देवरिया, मऊ, बलिया, बाराबंकी और आस पास के जिलों में आसमान साफ होगा। यहां धूप भी खिली रहेगी 8 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 19 जिलों में काले बादलों की परेड देखने को मिलेगी। यहां हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।मौसम विभाग का अनुमान है बुधवार को नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, बागपत, हापुड़, मैनपुरी, इटावा, कांसगज, एटा, औरया, जालौन, झांसी और ललितपुर में बादल छाए रहेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं