सुल्तानपुर अमित हत्याकांड: पत्नी गिरफ्तार, जेल भेजी गई
सुल्तानपुर जिले में अमित सिंह हत्याकांड के दूसरे दिन मंगलवार को मृतक की पत्नी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले का मुख्य आरोपी और महिला का प्रेमी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में क्राइम ब्रांच सहित चार टीमें जुटी हुई हैं।
परिजनों ने पहले शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार कर रहे थे। सुबह 10:30 बजे राजस्व निरीक्षक और 11 बजे नायब तहसीलदार अभय राजपाल मौके पर पहुंचे। लंभुआ पुलिस, कोतवाली देहात प्रभारी धर्मवीर सिंह और चांदा प्रभारी अमित मिश्रा पुलिस बल के साथ मौजूद थे। मांगों पर सहमति बनने के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।परिजनों की मांगों में आवास, बच्चों की शिक्षा, अंतिम संस्कार और भरण-पोषण की व्यवस्था, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ और अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी शामिल थी। इन मांगों पर सहमति के बाद मृतक अमित सिंह के छोटे भाई अजीत सिंह ने धोपाप घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी लंभुआ के मार्गदर्शन में, थाना लंभुआ पुलिस टीम ने अमित सिंह की पत्नी शिल्पी सिंह को गिरफ्तार किया। शिल्पी सिंह, निवासी ग्राम मदनपुर पनियार, थाना लंभुआ, को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार, कांस्टेबल मुदस्सिर, महिला हेड कांस्टेबल प्रेमा वर्मा और महिला कांस्टेबल शैलकुमारी राजभर शामिल थीं।

कोई टिप्पणी नहीं