वीर नारी संकुल समिति की बैठकों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया सम्मानित
सुल्तानपुर कुड़वार ब्लाक मुख्यालय परिसर में वीर नारी संकुल समिति की बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। खंड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत क्षेत्र के कुड़वार संकुल संघ की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया।
सभा में संकुल वीर नारी महिला संकुल समिति का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया।सहायक विकास अधिकारी उद्योग एवं व्यापार सुभाष सिंह ने संबोधित करते कहा कि एन आर एल एम योजना अंतर्गत सरकार नारी उत्थान और महिला सशक्तीकरण के लिए कटिबद्ध है। बैठक में संकुल संघ में कार्यरत पदाधिकारियों के बदलाव पर चर्चा के साथ आवेदन लिए गये।नये संकुल संघ के लिए दस महिलाओं ने आवेदन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिन्ह और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।आम सभा की बैठक में मुख्य रूप से अनिल कुशवाहा, ममता, आकांक्षा, पूर्णिमा, अरविंद सिंह, इंद्र देव शुक्ल, इमरान, रुचि दूवे आदि सहित काफी महिलाएं शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन आलोक त्रिपाठी ने किया।


कोई टिप्पणी नहीं