ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाये गये 52,342 वाद


सुल्तानपुर सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार  शनिवार को  जनपद न्यायाधीश  सुनील कुमार-चतुर्थ की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन जनपद न्यायाधीश ने मीटिंग हाल में माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्जवलन किया । राष्ट्रीय लोक अदालत में समस्त पीठासीन अधिकारियों ने अपने-अपने न्यायालय में नियत किये गये वादों को निस्तारित किया । आयोजित इस राष्ट्रीय लोक अदालत में परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश हीरालाल तृतीय, अपर प्रधान न्यायाधीश अंकिता शुक्ला एवं  शालिनी सागर ने कुल 129 वैवाहिक वादों को तथा वैवाहिक विवाद सम्बन्धी प्रीलिटिगेशन के 11 वाद को जरिये सुलह समझौता निस्तारित किया । लक्ष्मी कांत राठौर, अध्यक्ष मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण द्वारा 86 मोटर एक्सीडेण्ट क्लेम पिटीशन निस्तारित किया तथा  राधेश्याम यादव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत ने विद्युत एवं बीमा सहित अन्य 13 वादों को निस्तारित किया । लोक अदालत में अपर जनपद न्यायाधीशगण  संध्या चौधरी द्वारा 02 वाद,  राकेश पाण्डेय द्वारा 02 वाद, निशा सिंह द्वारा 02 वाद,  नीरज कुमार श्रीवास्तव द्वारा 02 वाद.  जलाल मोहम्मद अकबर द्वारा 301 वाद एवं  राकेश द्वारा 05 वाद तथा समस्त अपर जनपद न्यायाधीशगण द्वारा, कुल 2054 प्रीलिटिगेशन बैंक वसूली से सम्बन्धित वादों को निस्तारित किया गया, जिसमें बैंको के ऋण सम्बन्धी वादों में रू0 257826326/- का समझौता किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  नवनीत सिंह द्वारा 4201 वाद, एवं अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, शुभम वर्मा द्वारा 987 वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  स्मृति चौरसिया द्वारा 439 वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  मुक्ता त्यागी द्वारा 375 वाद, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,  मयूरेश श्रीवास्तव द्वारा 408 वाद, सिविल जज (जू०डि०) उत्तरी,  हतिका श्रीवास्तव द्वारा 04 वाद, सिविल जज (जू०वि०) दक्षिणी,  आस्था मिश्रा द्वारा 16 वाद, अपर सिविल जज (अ०ख०),  प्रगति द्वारा 51 वाद, अपर सिविल जज (अ०ख०),  बुशरा नाज अंसारी द्वारा 52 वाद, अपर सिविल जज (अ०ख०),  मनीष कुमार द्वारा 284 बाद, अपर सिविल जज (अ०ख०),  अनुबाला द्वारा 50 बाद, अपर सिविल जज (अ०ख०),  सुधीर कुमार द्वारा 117 वाद, अपर सिविल जज (अ०ख०), सुश्री अनुकृति रावत द्वारा 100 वाद, अपर सिविल जज (अ०ख०),  राधिका राज द्वारा 54 याद, अपर सिविल जज (अ०ख०),  प्रतीक द्वारा 59, सिविल जज (जु०डि०) मुसाफिरखाना,  दिपांशी चौधरी द्वारा 94 याद, सिविल जज (सी०डी०) कादीपुर  विश्वजीत सिंह द्वारा 94 वाद, सिविल जज (जू०डि०) कादीपुर  संतोष कुमार वर्मा द्वारा 107 वाद, अपर सिविल जज प्रदर खण्ड-प्रथम,  अविनाश चन्द्र गौतम, द्वारा 434 वाद, सिविल जज प्र०ख० एफ.टी.सी., भव्या श्रीवास्तव द्वारा 180 वाद, सिविल जज (अ०ख०) एफ.टी.सी., प्रियंका दिवाकर द्वारा 64 वाद, सिविल जज (अ०ख०) एफ. टी.सी.,  सत्येन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा 82 वाद, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय गौरीगंज, बृजेन्द्र स्वरूप द्वारा 69 वाद एवं न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय अमेठी,  नीरज यादव द्वारा 47, वाद निस्तारित किये गये।इसके साथ ही जिलाधिकारी सुलतानपुर एवं उनके अधीन कार्यरत समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा 17854 वाद तथा जिलाधिकारी अमेठी एवं उनके अधीन कार्यरत समस्त पीठासीन अधिकारियों द्वारा 23513 वाद निस्तारित कराये गये ।

कोई टिप्पणी नहीं