ब्रेकिंग न्यूज

सीएम योगी ने 'जनता दर्शन' में लोगों से मुलाकात की


लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार को  जनता दर्शन किया। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के कई जनपदों से आये हर पीड़ित से मुलाकात की उनके पास पहुंचकर समस्या सुनी। फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में उचित निस्तारण कराएं। पीड़ितों से फीडबैक भी लें। इस दौरान लगभग 50 से अधिक पीड़ितों ने अपनी समस्या से मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया।

फरियादियों से मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आपकी सेवा ही सरकार की प्राथमिकता है।जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी को अवगत कराया गया कि सरकारी जमीनों पर कब्जा किया गया है। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने इसकी जांच कर तत्काल कब्जा हटवाने के निर्देश दिए। वहीं एक पीड़ित ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने को कहा। उन्होंने कहा कि धन के अभाव में किसी पीड़ित का इलाज अधूरी नहीं रहेगा। सरकार हर जरूरतमंद के इलाज की व्यवस्था के लिए खड़ी है।जनता दर्शन में एक महिला कलाकार भी पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी से बताया कि वे लोकगीत कलाकार हैं। उन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम करना है। मंच दिला दीजिये। इस पर मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल उन्हें कार्यक्रम दिलाने का आदेश दिया। मुख्यमंत्री योगी बोले कि सरकार हर जनपद में लोककलाओं को प्राथमिकता दे रही है। हर जगह अनेक आयोजन भी कराए जाते हैं। इसमें पंजीकृत व अधिक से अधिक स्थानीय कलाकारों को मौका मिले।इस दौरान पुलिस से जुड़े मामले भी आये। कई लोगों ने पारिवारिक मामले को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी के समक्ष अपनी शिकायत रखी। पुलिस से जुड़े मामलों पर मुख्यमंत्री योगी ने इसे दिखवाने और पीड़ितों की समस्या के समाधान कराने का निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं