अगले चार दिन बारिश का अलर्ट
लखनऊ यूपी में अब ठंड बढ़ने लगी हैं।दिन के समय में मौसम शुष्क बना हुआ हैं जबकि सुबह और रात के समय में कहीं-कहीं छिछला कोहरा और धुंध छा रही हैं।उत्तर प्रदेश में आज 27 अक्टूबर को भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान हैं लेकिन कल से मौसम बदल रहा है। IMD ने प्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अनुमान जताया है।जिससे सर्दी बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक़ उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन के समय आसमान साफ़ रहेगा और धूप निकलेगी।जबकि सुबह और शाम के समय में धुंध और छिछला कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है। शहरी इलाकों के मुकाबले ग्रामीणों क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई हैं और लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है 28 अक्टूबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा हैं जो हिमालयी क्षेत्र से टकराने वाला हैं। जिसका असर उत्तर प्रदेश पर भी दिखाई देगा और मौसम एकदम बदल जाएगा। छठ पर्व पर बादल छाने की संभावना है जिससे व्रती महिलाओं को परेशानी हो सकती है। कई जगहों पर बारिश भी होगी। सोमवार से अगले चार दिन प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने के आसार बने हुए हैं। 27-28 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी के दक्षिणी भाग में कल कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी के भी दक्षिणी हिस्सों में बारिश के आसार बने हुए हैं।29 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया गया है। 30 अक्टूबर को भी पूर्वी संभाग में बारिश होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान हैं।इस दौरान कोई ख़ास चेतावनी नहीं दी गई है।बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आएगी और सर्दी में तेजी से इजाफा होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा।इसके बाद 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होगी। सुल्तानपुर में सोमवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान पर घने बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे लोगों को ठंडक का एहसास हुआ।दिनभर सूरज बादलों की ओट में छिपा रहा।अब भी आसमान काला है और बारिश के आसार बने हुए है। लोगों ने एहतियातन छाते और रेनकोट निकाल लिए है।तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है और मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले कुछ घंटों में यहां हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं