रील्स बनाने वालों होशियार , इन लड़कियों को पहुंचाया जेल
लखनऊ इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड करने वालीं महक परी और उनके 2 साथियों को पकड़ कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। चारों अब तक फरार थे। संभल पुलिस उन्हें खोज रही थी। इन सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर पर अश्लील कंटेंट परोसने का आरोप है। असमोली थाने की पुलिस ने इनके खिलाफ केस दर्ज किया था। गांव वालों की ओर से इनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। महक और परी दोनों सगी बहनें हैं और पिछले काफी समय से इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फालोअर्स बढ़ाने की चाह में अश्लील वीडियो अपलोड कर कर रहीं थीं।दोनों बहनें अश्लील हरकतें कमेंट और गालियां देकर अपने फॉलोअर्स बढ़ा रही थीं।गांव वालों से देखा नहीं गया तो उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। तभी से इनके बुरे दिन शुरू हो गए। असमोली थाना क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर कला की रहने वाली दोनों बहनें ‘महक परी 143’ नाम से इंस्टाग्राम पर हैं।पिछले 6 महीने में दोनों 546 पोस्ट कर चुकी हैं।दोनों के 4.32 लाख फॉलोअर हैं।ये खुद जिन 10 लोगों को फॉलो करती हैं।वे भी अश्लील कंटेंट ही परोस रहे हैं।जब इनके वीडियो को गांव के कुछ लोगों ने देखा तो उन्होंने नाराजगी जताई और बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव को गंभीरता से लेते हुए थाने पहुंच गए। पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ IT एक्ट और संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। गिरफ्तारी के लिए दबिश देने पहुंची तो दोनों फरार मिलीं। इनके घर पर कोई नहीं मिला। पुलिस अधीक्षक ने बताया आज 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनके बनाए वीडियो भी इंटरनेट प्लेटफार्म से हटाए जा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं