ब्रेकिंग न्यूज

डीएम अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


सुल्तानपुर जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता, पुलिस अधीक्षक कुवंर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक, प्रशिक्षु (आई.ए.एस.) रिदम आनन्द सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारीगण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से करते हुए शिकायतकर्ता को पूर्ण रूप से संतुष्ट किया जाय। जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों के कुल 153 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 39 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। अवशेष 114 प्रार्थना पत्रों में कुछ शिकायतों के निस्तारण हेतु उपस्थित अधिकारियों को तत्काल घटना स्थल पर भेजकर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने अन्य अवशेष प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण कर कृत कार्यवाही की सूचना उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।  इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।

कोई टिप्पणी नहीं