खतौनी की तरह घरों का मालिकाना हक दिखाएगी घरौनी
लखनऊ यह घर आपका है इसका दस्तावेज बनेगी घरौनी। जिस तरह कृषि भूमि के मालिकाना हक का दस्तावेज खतौनी होती है। उसकी तरह अब घरों के दस्तावेज के रूप में घरौनी होगी। अब ग्रामीणों के पास अपने घर के मालिकाना हक का दस्तावेज रहेगा। प्रदेश के सभी तहसीलों में लाभार्थियों की घरौनी तैयार हो गई है। स्वामित्व योजना के तहत गांवों में ड्रोन सर्वे कर घर चिह्नित किए गए। इसके बाद इनका मालिकाना हक तैयार किया गया है। घरों के मालिकाना हक का कानूनी दस्तावेज नहीं था। अब घरौनी के रूप में घर के मालिकाना हक का दस्तावेज रहेगा। गांवों में घरों के मालिकाना हक का दस्तावेज न होने के कारण विवादों के निस्तारण में दिक्कत आती थी।अब ऐसा नहीं होगा। घरों पर बैंक से कर्ज लेने की सुविधा रहेगी। ग्राम पंचायतों को घरों पर कर निर्धारण का अधिकार रहेगा। इससे राजस्व बढ़ेगा।ग्रामीणों के बीच 26 दिसंबर 2024 को घरौनी का वितरण होना था।लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन होने से यह कार्यक्रम टाल दिया गया था। अब 18 जनवरी को सभी तहसीलों में लाभार्थियों को घरौनी का वितरण किया जाएगा।
कोई टिप्पणी नहीं