ब्रेकिंग न्यूज

यूपी पुलिस के इन अधिकारियों की सैलरी पर लटकी तलवार


लखनऊ यूपी पुलिस के अधिकारियों की सैलरी पर तलवार लटक रही है।राज्य सरकार की ओर से भी पुलिसकर्मियों को 2024 में अपनी संपत्ति की जानकारी देनी थी। इसके लिए अंतिम तारीख 15 जनवरी 2025 थी। अगर आज शाम तक पुलिसकर्मियों ने जानकारी नहीं दी तो उनकी सैलरी रोक दी जाएगी
।जानकारी के अनुसार सरकार ने 1 जनवरी 2025 को जनपदों को चिट्ठी भेजी थी। पुलिस मुख्यालय की ओर से कहा गया है कि तय समय सीमा के भीतर अपनी संपत्ति की जानकारी दें। ऐसा न करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी और एक माह का वेतन भी रोक दिया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को मानव संपदा पोर्टल पर जानकारी उपलब्ध करानी है। इसके लिए सभी कर्मियों को मानव संपदा लॉग इन आईडी बनवाना होगा।मानव संपदा पोर्टल एक वेबसाइट है जहां पंजीकृत विभाग के कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद से लेकर उनके सेवानिवृत्ति तक की सेवाए उपलब्ध होती हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार रिपोर्टिंग कार्यालय के आफिस एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा डाटाइंट्री, डाटा वैरीफायर व डाटा संशोधनकर्ता के रोल प्राप्त कर्मचारी सम्बंधित रिपोर्टिंग कार्यालय में रिपोर्ट करने वाले अन्य कर्मचारियों के डाटा की इंट्री, वेरिफिकेशन, संशोधन का कार्य अपने लॉगइन आईडी से करेंगे। मानव संपदा में कर्मचारियों के पंजीकरण से प्राप्त एच.आर.एम.यस. कोड ही मानव संपदा में उनका लॉगइन आईडी होगा।मानव संपदा पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार लॉग इन आईडी के लिए कर्मचारियों का पंजीकरण उनके रिपोर्टिंग कार्यालयों के मानव संपदा ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर के स्तर से किया जाता है। समस्त कर्मचारी अपना मानव संपदा लॉगइन आईडी (एच.आर.एम.एस. कोड) व पासवर्ड प्राप्त करने हेतु अपने रिपोर्टिंग कार्यालय के मानव सम्पदा ऑफिस एडमिनिस्ट्रेटर से प्राप्त कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं