संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब,सुबह 9:30 बजे तक 60 लाख श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
तीर्थराज प्रयागराज महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। ऐसे में महाकुंभ के पहले दिन श्रद्धालुओं में संगम में डुबकी लगाने को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। प्रयागराज के संगम तट पर आज से महाकुंभ का आगाज हो गया है। पौष पूर्णिमा का आज स्नान है। सुबह से ही श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगा रहे हैं। महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। बताया जा रहा है कि आज करीब 1 करोड़ श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे।
वहीं महाकुंभ के पहले स्नान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर बधाई दी है। अभी तक 50 लाख लोग डुबकी लगा चुके हैं।देश-विदेश से आए श्रद्धालु डुबकी लगा रहे हैं। पौष पूर्णिमा के मौके पर लोग शुभ मुहूर्त के साथ डुबकी लगाना शुरू कर दिया है।महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। संगम पर सनातन का सबसे बड़ा संगम लगा हुआ है। आज पौष पूर्णिमा का पहला स्नान महाकुंभ में जारी है और इस दौरान यहां मौजूद स्वच्छता कर्मचारी भी भक्ति भाव से सराबोर हैं। संगम की सफ़ाई को वो अपना सौभाग्य मान रहे हैं।
पौष पूर्णिमा पर महाकुंभ में त्रिवेणी संगम तट पर स्नान पर्व के दौरान सुबह 9:30 बजे तक 60 लाख से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।यहां श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।अधिकारी खुद इंतजामों की निगरानी कर रहे हैं। DGP प्रशांत कुमार ने कहा, "महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है।करीब 60 लाख लोग इसमें डुबकी लगा चुके हैं। इस बार का कुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है। हम लोगों ने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से हटकर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है। आज पुष्प वर्षा भी होगी। सब कुछ सुचारू और निर्बाध रूप से चल रहा है। इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।
कोई टिप्पणी नहीं