ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में 76वें गणतंत्र दिवस का भव्य आयोजन: पुलिस लाइन में मंत्री दानिश आजाद ने किया झंडारोहण, परेड का निरीक्षण और जवानों को किया सम्मानित


सुल्तानपुर जिले में 76वां गणतंत्र दिवस रविवार को सुबह 9:15 बजे पुलिस लाइन में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्रालय के राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने झंडारोहण किया।

मंत्री द्वारा परेड का निरीक्षण करने के बाद पुलिस जवानों ने देश की स्वतंत्रता और गणतंत्र की खुशी में हर्ष फायरिंग की। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने जवानों को देश की सुरक्षा और संरक्षा की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विशेष उपलब्धि हासिल करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया गया।समारोह में जिलाधिकारी कुमार हर्ष, सीडीओ अंकुर कौशिक, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एस सुधाकरन सहित कई वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि 2047 में विकसित भारत के संकल्प को एकता के भाव से आगे बढ़ाना है।कलेक्ट्रेट में झंडारोहण के दौरान डीएम हर्ष कुमार ने कहा कि पिछले 76 वर्षों में कृषि, विनिर्माण और सेवा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का संकल्प है कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, जिसे ईमानदारी और निष्ठा से काम करके पूरा किया जा सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं