यूपी होमगार्ड विभाग में खाली करीब 44 हजार पदों पर भर्ती को लेकर तैयारियों शुरू
लखनऊ उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के बाद प्रदेश के युवाओं को नए साल में एक और भर्ती की सौगात मिल सकती है। होमगार्ड विभाग में खाली करीब 44 हजार पदों पर भर्ती को लेकर तैयारियों शुरू हो गई हैं। यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की तर्ज पर होमगार्ड विभाग अपना भर्ती बोर्ड बनाने की तैयारी कर रहा है।भर्ती के लिए नई नियमावली बनाई जाएगी। भर्ती बोर्ड का मुख्यालय लखनऊ में हो सकता है।सूत्रों के मुताबिक फरवरी में बजट सत्र से पहले इसका गठन किया जा सकता है। यूपी होमगार्ड भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की ऑफिशियल तिथियां नोटिफिकेशन जारी होने के साथ बताई जाएगी। उत्तर प्रदेश होमगार्ड वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन फरवरी से मार्च महीने तक कभी भी जारी किया जा सकता है।उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती का आयोजन कुल 42000 पदों पर किया जाएगा। भर्ती का आयोजन दो चरणों में किया जाएगा जिसमें पहले चरण में 21000 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे उसके बाद दूसरे चरण में बचे हुए 21000 पदों पर भर्ती का आयोजन किया जाएगा। इस भर्ती में अलग-अलग कैटिगरी के अनुसार अलग-अलग पद संख्या निर्धारित की गई है जिसकी संपूर्ण जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद यहां अपडेट कर दी जाएगी।काफी विद्यार्थी जानना चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश होमगार्ड की सैलरी कितनी होती है। आप सभी को बताने की उत्तर प्रदेश में होमगार्ड की सैलरी 21700 रुपए से लेकर 34800 रुपए तक होती है।
कोई टिप्पणी नहीं