25 लाख दीपों से जगमग होगी श्रीराम नगरी
लखनऊ दीपावली के महापर्व पर अयोध्या में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद होंगे। लोगों की भारी भीड़ भी होगी इसलिए सुरक्षा का व्यापक इंतजाम भी किया गया है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया।आकाश में ड्रोन से जल पुलिस और SDRF द्वारा जल से और जमीन पर पुलिस और सुरक्षाबल आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के साथ निगरानी की जाएगी।
अयोध्या रेंज आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि सभी लोग भ्रमण करके यह सुनिश्चित कर रहे हैं पिछले सालों में जो सुरक्षा की योजना थी। उसको और कैसे व्यवस्थित किया जा सकता है। स्थानीय लोग है जो हमारे से श्रद्धालु उनको कैसे अधिकतम सुविधा मिल सके। क्योंकि इसमें फायर सेफ्टी का काम होता है। इलेक्ट्रिक सेफ्टी का काम होता है। क्राउड मैनेजमेंट का काम होता है।ट्रैफिक डायवर्जन और ट्रैफिक रेगुलेशन का काम होता है। यह सभी चीज हम लोग देख रहे हैं।साथ ही सभी जगह पर CCTV कैमरे ड्रोन और जो भी टेक्नोलॉजी का एडवांस है उसका इस्तेमाल कराया जा रहा है।
सारी व्यवस्थाएं हम लोग लगातार कर रहे हैं।अयोध्या इस बार जहां 25 लाख दीपक एक साथ जलने का नया कीर्तिमान बनाने जा रही है तो वही दूसरी तरफ 1100 साधु संतों और वेदाचार्य के साथ महा सरयू आरती का नया कीर्तिमान भी बनाने वाली है।सरयू किनारे होने वाली इस महा आरती की अगुवाई खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करने वाले है यानी वह भी इस कीर्तिमान का हिस्सा बनने जा रहे है।अयोध्या में 8वें दीपोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री रामकथा पार्क में प्रदर्शनी और झांकियों का अवलोकन करेंगे और रामकथा पार्क के निकट हेलीपैड पर भरत मिलाप कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा वे रामकी पैड़ी पर दीपोत्सव में सम्मिलित होंगे और सरयू आरती भी करेंगे।
कोई टिप्पणी नहीं