ब्रेकिंग न्यूज

सत्संग में भगदड़,27 लोगों की मौत


लखनऊ हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है।यहां 27 लोगों की मौत की सूचना है। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है।हादसे को अपनी आंखों से देखने वाली युवती ने बताया कि सत्संग में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। सत्संग समाप्त हुआ उसके बाद लोग वहां से जाने लगे। इसी दौरान निकलने की जल्दी में भगदड़ मच गई। लोग एक दूसरे को देख ही नहीं रहे थे। महिलाएं और बच्चे गिरते चले गए। भीड़ उनके ऊपर से दौड़ रही थी। कोई बचाने वाला नहीं था। चोरो ओर चीख पुकार मची हुई थी। इस हादसे पर मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया। मुख्यमंत्री ने हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना  व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।हाथरस में बहुत बड़ी घटना हो गई है। सत्संग के दौरान भगदड़ से अब 27 लोग मारे जा चुके हैं जिनके लाशें एटा जिला हॉस्पिटल पहुंची है। राजेश कुमार सिंह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने इसकी पुष्टि कर दी है।मरने वालों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती हैं । अब तक 134 लोग मारे जा चुके हैं। हाथरस में 107 और एटा में 27 लाशें अब तक गिनी जा चुकी हैं। राहत कार्य में लगे लोगों का कहना है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। अभी भी पंडाल में कुछ लोगों के दबे होने की खबर है। हाथरस हादसे प्रधानमंत्री  ने मुआवजे का एलान किया, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की मदद घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का एलान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया।



कोई टिप्पणी नहीं