ब्रेकिंग न्यूज

रिटायर्ड अधिकारी को आया फोन,हो गया साइबर फ्रॉड


साइबर फ्रॉड व जालसाजी करने वाले आए दिन नए तरीकों से वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह की घटनाएं साइबर पुलिस के लिए लगातार चुनौतियां बनती जा रही हैं। इसी कड़ी में  लखनऊ से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।जहां ठगों ने एक रिटायर्ड अफसर को अपना शिकार बनाया और लाखों की ठगी कर ली।हालांकि पुलिस की कड़ी कार्रवाई के चलते सभी आरोपितों को पकड़ लिया गया है।PWD के रिटायर अफसर निरंजन साह के साथ 30.50 लाख रुपये की ठगी की गई। पकड़े गए आरोपितों की पहचान राजीव भसीन उर्फ राजू और मोहित चोपड़ा उर्फ नानू के रूप में हुई है।जो आगरा के रहने वाले थे। बीते फरवरी के महीने में निरंजन सिंह के साथ ठगी की गई थी।ठगों ने निरंजन को फोन कर बताया कि कंबोडिया से आ रहे उनके पार्सल में जाली पासपोर्ट मिला है।साथ ही आरोपियों ने यह भी कहा कि उनके  खिलाफ मनी लांड्रिंग का मामला दर्ज किया गया है। ठगों ने फोन पर बात करते हुए खुद को कस्टम और CBI का अधिकारी भी बताया था।इसके बाद निरंजन सिंह को डिजिटल अरेस्ट कर अपने खाते में 30 लाख से अधिक रुपये ट्रांसफर करवा लिया।किसी अज्ञात शख्स की आईडी से खुले हुए खाते में आरोपियों ने पैसे मंगवाए थे।पुलिस ने जब जांच-पड़ताल शुरू की तो खाते में ही आरोपी का मोबाइल नंबर भी मिल गया।इसी मोबाइल के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंच पायी। इस गिरोह ने आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, केरल, गुजरात, कर्नाटक, हरियाणा, महाराष्ट्र ,असम ,मध्य प्रदेश, बिहार और बंगाल के लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है।ठगी के 1 करोड़ 60 लाख रुपए की राशि आरोपियों के बैंक खाते में आई थी।

कोई टिप्पणी नहीं