ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में तीन बच्चों की मां की गला दबाकर हत्या


सुलतानपुर जिले के हलियापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जरईकला में विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका पति घर पर नहीं था। हत्याकांड से गांव में हड़कंप मच गया है। क्षेत्राधिकार बल्दीराय सौरभ सावंत ने दल बल के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया है। शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। वही मृतका के पति ने नामजद तहरीर थाने पर दी है। जानकारी के अनुसार हलियापुर थानाक्षेत्र के जरईकला निवासी दिनेश पासी का विवाह गांव से दो किमी दूर गौहानिया की रहने वाली सुनीता (35) के साथ हुआ था।

दोनों ने पंद्रह वर्ष पूर्व लव मैरिज की थी। सुनीता के दो लड़के और एक लड़की है। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच पड़ोस के डब्लू पासी का घर में आना-जाना बढ़ गया। कुछ ही दिनों में सुनीता और डब्लू में काफी नजदीकियां हो गई। जिसकी चर्चा गांव क्षेत्र में होने लगी। दिनेश को भी ये सब देख सुनकर बुरा लगता लेकिन वो अनदेखी करता। डब्लू भी शादीशुदा था काफी चर्चाओं के बाद जब बात उसकी अपनी पत्नी के कानों तक पहुंची तो वो मायके चली गई। उधर अब सुनीता और डब्लू के मध्य अवैध रिश्ते में तल्खी आने लगी। अक्सर फोन पर दोनों में नोक झोंक और गाली-गलौज तक होती। बताया जा रहा है कि बीती रात दिनेश अयोध्या के अरकुना गांव में मामा के घर गया हुआ था।

यहां घर पर पत्नी सुनीता तीनों बच्चों के साथ थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी समय डब्लू घर में घुसा और फिर सुनीता और उसमें मारपीट होने लगी। काफी झड़प हुई तो आवाज ग्रामीणों ने भी सुना। इसके बाद आक्रोश में आए डब्लू ने उसका गला दबाकर मौत के घाट उतारा और मौके से भाग निकला। दिनेश के घर के आंगन में चूड़ियों के टूटे पड़े होने के साथ एक मोबाइल टूटा मिला है। ग्रामीणों ने दिनेश को सूचना दिया वो घर पहुंचा तब तक सीओ बल्दीराय व एसओ हलियापुर भी मौके पर पहुंच चुके थे। अधिकारियों ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा है। वही दिनेश ने डब्लू के विरुद्ध नामजद तहरीर पुलिस में दी है। इस बीच मृतका सुनीता की मासूम बेटी लक्ष्मी जो घटना की प्रत्यक्षदर्शी है उसने बताया कि डब्लू ने हमारी मां को मार डाला है। सीओ सौरभ सावंत ने बताया कि बेटी के बयान, घटना स्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर हम जांच कर रहे हैं। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं