ब्रेकिंग न्यूज

यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी


 लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही मतदान केंद्र के बाहर लाइन में लगे दिखे।इस चरण में अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़ और मथुरा में मतदान हो रहा है। दूसरे चरण में कुल 91 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनकी किस्मत EVM में कैद होगी।गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में BJP ने इन 8 सीटों में से अमरोहा को छोड़कर सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी।लेकिन इस बार सियासी समीकरण कुछ अलग है। हर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

BJP रालोद के साथ मैदान में है तो वहीं कांग्रेस सपा के साथ चुनाव लड़ रही है।बसपा अकेले चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है।इस चरण में BJP के 4 मौजूदा सांसद मथुरा से हेमामालिनी, नोएडा से महेश शर्मा, अलीगढ़ से सतीश गौतम और बुलंदशहर से भोला सिंह पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है। इसके अलावा बसपा के नगीना सीट से सांसद गिरीश चंद्र जाटव भी इस बार बुलंदशहर से मैदान में हैं। वहीं अमरोहा से बसपा सांसद दानिश अली इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं