ब्रेकिंग न्यूज

अधीर रंजन के ऑफर से गरमाई UP की राजनीति


पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी का टिकट इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने काट दिया है। इस बीच कांग्रेस ने वरुण गांधी को ऑफर देकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरम कर दी है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने BJP पर निशाना साधते हुए वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होने का न्‍योता दिया है। चौधरी ने कहा कि वरुण गांधी को कांग्रेस में शामिल होना चाहिए। वह एक काबिल और कद्दावर नेता हैं। उनका गांधी परिवार से संबंध है इसलिए BJP ने उन्‍हें टिकट नहीं दिया। हम चाहते हैं वरुण गांधी कांग्रेस में शामिल हो जाएं। इससे हमें काफी खुशी होगी।रायबरेली और अमेठी इन दोनों जगहों से कांग्रेस ने अभी किसी उम्‍मीदवार का ऐलान नहीं किया है। कांग्रेस को उम्‍मीद है कि अगर वरुण गांधी उनके साथ आते हैं तो उत्तर प्रदेश में पार्टी की स्थिति थोड़ी मजबूत हो सकती है।सोशल मीडिया पर इसको लेकर तगड़ी बहस चल रही है कि वरुण गांधी क्‍या कांग्रेस का ऑफर स्‍वीकार कर लेंगे। ज्‍यादातर लोगों का कहना है कि वरुण गांधी कांग्रेस में जाने के बजाय निर्दलीय चुनाव लड़ना पसंद करेंगे। फिलहाल वरुण गांधी आगे किस राह पर चलेंगे यह तो समय ही बताएगा।

कोई टिप्पणी नहीं