ब्रेकिंग न्यूज

सीडीओ की अध्यक्षता में तहसील जयसिंहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन


सुलतानपुर मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक की अध्यक्षता व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में माह मार्च के प्रथम शनिवार को तहसील जयसिंहपुर सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनता की समस्याओं को बहुत ही गम्भीरता के साथ सुनने के उपरान्त विभागीय अधिकारियों के माध्यम से मौके पर ही समस्याओं का निराकरण कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये । जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 138 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग सहित अन्य विभागों के शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से 07 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा मौके पर किया गया। अवशेष 131 प्रार्थना पत्र सम्बन्धित विभाग को निस्तारण हेतु भेजे जाने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर को दिया।  मुख्य विकास अधिकारी ने तहसील दिवस में आम जनमानस की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक समझ कर सभी सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को मौके पर ही एकीकृत प्रयास कर निस्तारण के निर्देश दिये गये। उन्होंने सभी प्रेषित शिकायती प्रार्थना पत्रों के संबंध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण कर यथाशीघ्र सूचित करेंगे। इसी प्रकार अन्य समस्त तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कर जन शिकायतें सुनी गयी और सम्बन्धित तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा निस्तारित किए गये।  इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 ओ0पी0 चौधरी, उपजिलाधिकारी जयसिंहपुर, तहसीलदार जयसिंहपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर प्रशान्त सिंह सहित अन्य समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी तथा क्षेत्रीय खण्ड विकास अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं