ब्रेकिंग न्यूज

सुल्तानपुर में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन संपन्न: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का गठबंधन पर तंज, बोले-इस बार वन साइडेड रहेगा चुनाव


सुल्तानपुर जिले में शनिवार को पं राम नरेश त्रिपाठी सभागार में भाजपा का प्रबुद्ध सम्मेलन संपन्न हुआ है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। केंद्रीय मंत्री ने गठबंधन पर दो टूक कहा, पहले भी आप देख चुके हैं। इस बार वन साइडेड चुनाव रहेगा।  वही पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री ने ये भी कहा नवजवान फस्ट टाइम वोट करेगा। उसने 2014 का जमाना नहीं देखा जब बेहाली ही बेहाली थी।

हर नवजवान ये इनतेजार कर रहा था कब मौका मिले देश से कूचकर के कही दूसरे देश चला जाए। क्योंकि यहां कोई भविष्य है नहीं। भाई भतीजा वाद, पक्षपात, और भ्रष्टाचार है। विशिष्ठ अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने अपने संबोधन में कहा 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री को आप बागडोर देते हैं तो आतंकी थर-थर कांपते हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस की सरकार में तमाम आतंकी घटनाएं होती थी।

आतंकवादी सर चढ़कर बोलते थे। हम घरों में चैन से सोते थे सेना बॉर्डर पर हमारी सुरक्षा के लिए जागती थी। उसके सिर काटकर के ले जाया जाता था।यूपीए की सरकार में मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री होते थे और वो कहते थे इसको हम बर्दाशत नहीं करेंगे, इसका हम करारा जवाब देंगे। कड़े शब्दों में हम इसकी निंदा करते हैं। लेकिन जब एक 56 इंच के सीने वाले प्रधानमंत्री को इस देश की आप बागडोर देते हैं और वो एक प्रधान सेवक के रूप में बैठते हैं तो आतंकी थर थर कांपते हैं। मंत्री नंदी ने आगे कहा, 2019 में हमारे सीआरपीएफ जवानों पर उन्होंने घात लगाकर हमला किया तो उनको उनकी भाषा में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करके, घर में घुसकर के मारकर के जवाब दिया। पहले दो देश ऐसे थे जो अपने दुश्मन से बदला लेते थे। एक अमेरीका एक इजराइल। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरी महाशक्ति के रूप में देश उबरा है। आज चीन और पाकिस्तान की हिम्मत नहीं है कांप जाता है वो भी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना ने केंद्रीय मंत्री का पहुंचकर स्वागत किया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह छनगू, सुशील त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, एमएलएसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं