ब्रेकिंग न्यूज

BJP कार्यकर्ता आम लोगों को कराएंगे अयोध्या दर्शन


अयोध्या में
22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब आज शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी ने अलग-अलग क्षेत्र से BJP कार्यकर्ताओं और लोगों को रामलला दर्शन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है  सबसे पहले आज कानपुर देहात के BJP  कार्यकर्ताओं को यहां दर्शन कराने ले जाया जा रहा है आज शुक्रवार को कानपुर देहात के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम लोगों को दर्शन कराया जाएगा  इसके बाद शनिवार को लखीमपुर खीरी के BJP कार्यकर्ताओं और आम लोगों को दर्शन करने अयोध्या लाया जाएगा  फिर रविवार सुबह में  संभल लोकसभा से BJP कार्यकर्ताओं और आम लोगों को दर्शन कराने लाया जाएगा।

वहीं रविवार शाम को बाराबंकी के लोगों को दर्शन कराने लाया जाएगा ऐसे ही अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के लोगों को आने वाले दिनों में अयोध्या दर्शन कराने लाया जाएगा यह लोग मात्र उत्तर प्रदेश से ही नहीं बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों से भी यहां लाए जाएंगे
 रामलला के दर्शन के लिए जो भी लोग अलग-अलग जगह से अयोध्या लाए जाएंगे इन सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों को भोजन के साथ-साथ आवास और उनके आने जाने की यात्रा की व्यवस्था पार्टी के द्वारा ही की जा रही है  पार्टी के अलग-अलग नेताओं को इस काम की जिम्मेदारी दी गई है उत्तर प्रदेश के बाहर अन्य प्रदेशों से अयोध्या दर्शन का सिलसिला 5 फरवरी से शुरू होगा अन्य प्रदेशों से लोगों को आने-जाने के लिए ट्रेनों की व्यवस्था की जा रही है। 

कोई टिप्पणी नहीं