ब्रेकिंग न्यूज

UP के टॉपटेन सोशल वर्कर बने अभिषेक सिंह: स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड से CM करेंगे सम्मानित, सुल्तानपुर जिले का युवा ने बढ़ाया मान


सुलतानपुर युवा समाजसेवी 'अभिषेक सिंह' 28 नवंबर 2023 को दांपत्य जीवन से जुड़े। शिवानी सिंह के संग उनका विवाह हुआ। जिसके कदम इतने शुभ निकले कि जिले में सम्मानित होने वाला उसका पति प्रदेश स्तर पर मुख्यमंत्री योगी के हाथों सम्मानित होने जा रहा है। उनके पति अभिषेक को उत्तर प्रदेश के टॉपटेन समाज सेवियों में शुमार किया गया है। ऐसे में उसकी खुशियों का ठिकाना नहीं है। अभिषेक, मूल रूप से जिले की लंभुआ तहसील अंतर्गत  तेरये गांव के निवासी हैं। आगामी 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश सरकार उन्हें 'स्वामी विवेकानंद यूथ अवार्ड' से लखनऊ में सम्मानित करेगी। अवार्ड के साथ 50 हजार की राशि व विवेकानंद की कांस्य प्रतिमा दी जाएगी। साथ ही साथ अभिषेक के नाम से एक सड़क भी बनाई जाएगी। सरकार प्रदेश भर के 10 युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने पर यह पुरस्कार प्रदान कर रही है। 12 जनवरी को युवा दिवस के अवसर पर लखनऊ में मुख्यमंत्री द्वारा यह सम्मान प्रदान किया जाएगा।अभिषेक सिंह ने साल 2015 के जुलाई माह से सामाजिक कार्यों में कदम रखा। वे स्नातक की पढ़ाई के लिए गांव से शहर पहुंचे तो उनकी भेंट डॉ सुशील सिंह से हो गई जो उनके प्रेरणा सोत्र बने। समाज सेवा का जुनून उन पर ऐसा चढ़ा कि 27 साल की उम्र में उन्होंने 35 बार रक्तदान किया। असहायों को भोजन, लावारिस शवों का अंतिम संस्कार, पौधरोपण व झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दिलाने के साथ-साथ त्योहार उनके संग मनाना अभिषेक की लाइफ स्टाइल बन गई। जिसमें अब डॉ. आशुतोष और डॉ. सुधाकर सिंह जैसे उनके मार्गदर्शन उनको बल दे रहे। मौजूदा समय में वे अंकुरण फाउंडेशन व वन डे हंगर स्ट्राइक से जुड़कर सामाजिक सरोकार में रोड मॉडल बने हैं। यही नहीं बीते वर्ष जनवरी में अपनी इंगेजमेंट के मौके पर उन्होंने होने वाली पत्नी के संग रक्तदान किया था। अभिषेक ने मिलने वाले पुरस्कार को जिले में सेवा कार्य से जुटे सभी युवाओं को समर्पित किया है। इसके पूर्व सुल्तानपुर में बीते दिनों डिप्टी उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने भी उन्हें सम्मानित किया था।

कोई टिप्पणी नहीं